बेकाबू बोलेरो पलटने से ड्राइवर की मौत, 1 घायल

10

बेकाबू बोलेरो पलटने से ड्राइवर की मौत, 1 घायल

चूरू। साहवा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बोलेरो ड्राइवर बनवारी नाथ (30) की मौत हो गई। साहवा और नोहर के बीच हुई इस घटना में बोलेरो में सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बोलेरो का संतुलन बिगड़ने से वह पलट गई। लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को तारानगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद ड्राइवर को चूरू रेफर किया गया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने बनवारी नाथ को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौजूद नोहर निवासी प्रकाश नाथ ने बताया कि वह साले बनवारी नाथ के साथ नोहर से तारानगर किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। हादसे के समय वह ही बोलेरो चला रहा था। अस्पताल स्टाफ ने हादसे की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दे दी है।