बीकानेर: वैन में भरकर ले जाए जा रहे थे 28 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

9

बीकानेर: वैन में भरकर ले जाए जा रहे थे 28 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
शहर में घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के अवैध परिवहन पर रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वैन सहित 28 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। एलपीजी आपूर्ति और वितरण का विनियमन आदेश के तहत यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान न तो गैस एजेंसी से संबंधित कोई दस्तावेज मिला और न ही वाहन से जुड़े कागजात उपलब्ध कराए जा सकेगया। जिला रसद अधिकारी के अनुसार प्रवर्तन निरीक्षक पवन सुथार ने पुलिस लाइन चौराहा, सुभाषपुरा रोड पर एक वैन को रुकवाकर जांच की।

वाहन चालक बलजीत सिंह मायल वैन चला रहा था। तलाशी में वैन के अंदर 28 घरेलू गैस सिलेंडर भरे पाए गए। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह सिलेंडर नापासर चौराहे से लाया है, लेकिन किस गैस एजेंसी से लाए गए नहीं बताया। गेट पास, वाउचर या परिवहन से जुड़े कागजात मांगने पर वह कुछ भी प्रस्तुत नहीं कर सका। रसद विभाग ने एलपीजी आदेश 2000 के खंड 3, 4, 5 और 7 के तहत वाहन और सिलेंडरों को जब्त कर लिया।

You may have missed