राजस्थानी डांसर का शव नाले में मिलने से मचा हड़कंप, मरने से पहले इंस्टाग्राम पर लिखा था- मेरे साथ बहुत बुरा हुआ

12

राजस्थानी डांसर का शव नाले में मिलने से मचा हड़कंप, मरने से पहले इंस्टाग्राम पर लिखा था- मेरे साथ बहुत बुरा हुआ

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। अजमेर शहर के एक नाले में डांसर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मरने से पहले डांसर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट में लिखा था कि मेरे साथ बहुत बुरा हुआ। ऐसे में पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मामला क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र का है। जहां सोमवार दोपहर नाले में एक डांसर का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिविल डिफेंस की मदद से शव को बाहर निकाला। इसके बाद सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान सुनील राव पुत्र दुर्गालाल निवासी बलदेव नगर भक्ति धाम के रूप में हुई है। वह एक डांसर था और कार्यक्रमों में जाकर डांस की प्रस्तुति देता था। वह महिलाओं की ड्रेस में अपनी कला की प्रस्तुति देता था। जिसके चलते वह धीरे—धीरे काफी मशहूर होने लगा। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 51000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

You may have missed