27 जनवरी मंगलवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

27 जनवरी मंगलवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

27 जनवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक–ठाक रहने वाला है। आप किसी जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए ऑफिस में स्टाफ के साथ विचार–विमर्श कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएंगी, जिसमें उन्हें अच्छा लाभ होगा। लेखकों के लिए दिन शुभ रहेगा, आपके लेखन कार्य की सराहना होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान जी को गुड़ व चना अर्पित करें।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कारोबार में किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं, जिससे बड़ा धन लाभ होगा। किसी समस्या पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है, जिससे अच्छा समाधान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आय के नए स्रोत मिल सकते हैं।

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। किसी बड़ी कंपनी में निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें। सरकारी कामों में नीति और नियमों पर ध्यान दें। जल्दबाजी करने से बचें। सरल वाणी से मान–सम्मान मिलेगा।

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: तुलसी के पौधे को जल दें।

कर्क राशि

आज का दिन उत्तम रहेगा। किसी भी काम को ईमानदारी और निष्ठा से करने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। दोस्त के साथ घूमने का प्लान बनेगा। नौकरी से जुड़ी उलझन दूर होगी।

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

सिंह राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। बड़े काम से पहले माता–पिता और गुरु का आशीर्वाद लें। संतान के सहयोग से कारोबार आगे बढ़ेगा। निजी जीवन की समस्याओं से राहत मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा
  • उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। बड़े प्रोजेक्ट में निवेश से पहले सलाह लें। परिवार की जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हल्का हरा
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

तुला राशि

आज का दिन उत्तम रहेगा। कारोबार में लाभ के योग हैं। दूसरों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। रिश्तेदारों से संबंध बेहतर होंगे। छात्र किसी विषय को समझने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं ले सकते हैं।

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: गुलाबी
  • उपाय: मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। अधिकतर कार्य सफल होंगे। कारोबार में निवेश से पहले बड़ों की राय लें। महिलाएं घर और ऑफिस में संतुलन बनाए रखेंगी। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। कला–अभिनय से जुड़े लोगों को बड़े अवसर प्राप्त होंगे।

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: मैरून
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। शुरू किए गए काम समय पर पूरे होंगे। करियर में नए अवसर मिलेंगे। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। काम के कारण भागदौड़ रहेगी, पानी अधिक पिएं।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर राशि

आज का दिन फेवरेबल रहेगा। घर के बड़ों की मदद से जरूरी काम पूरे होंगे। रिश्तेदार से खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों से संतोष मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: नीला
  • उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि

आज का दिन खुशहाल रहेगा। ऑफिस में काम की तारीफ होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। सरकारी कार्य पूरे होंगे। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। पारिवारिक उलझन से राहत मिलेगी।

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: बैंगनी
  • उपाय: जरूरतमंद को काले तिल का दान करें।

मीन राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापारिक लाभ के अवसर मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें और जिद से बचें। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Scroll to Top