
खाजूवाला ब्रेकिंग: सीमावर्ती क्षेत्र में किसान के खेत में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, पुलिस मौके पर
खाजूवाला: बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र से गणतंत्र दिवस पर एक बड़ी खबर सामने आई है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे खाजूवाला थाना क्षेत्र के गांव 6BD में एक किसान के खेत से पाकिस्तान का गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। गुब्बारे पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा हुआ था।

किसान द्वारा सूचना दिए जाने पर खाजूवाला पुलिस और बीएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सुरेन्द्र प्रजापत के नेतृत्व में गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही हैं। सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की संदिग्ध गतिविधियां लगातार सामने आ रही हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।


