26 जनवरी सोमवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
26 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आएगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को सफलता मिलेगी और किसे सतर्क रहने की जरूरत है, जानिए आज का राशिफल:
मेष राशि:-
आज संतान से जुड़ी कुछ चिंता हो सकती है। रुका हुआ काम पूरा होने के संकेत हैं। वाणी पर नियंत्रण और कूटनीति आपके लिए लाभकारी रहेगी। शाम को परिवार के साथ समय आनंददायक रहेगा। छात्रों को परीक्षा की तैयारी में तेजी लानी होगी। पिता पारिवारिक कारोबार में मदद कर सकते हैं। जोखिम से बचें।
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें
वृषभ राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा। संतान संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक व्यवसाय में पिता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और रचनात्मक सोच का लाभ मिलेगा।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं
मिथुन राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अपने सामान का ध्यान रखें, चोरी या खोने का भय रहेगा। धार्मिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। व्यापारियों को मेहनत करनी होगी। व्यस्त दिनचर्या के बीच लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रग: हरा
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें
कर्क राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे समाचार मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा और संतान की ओर से खुशी मिलेगी। बच्चों से संबंधित काम पूरे होंगे। राजकीय मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है।
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें
सिंह राशि
शुक्र की स्थिति अनुकूल है। वाणी की सौम्यता सम्मान दिलाएगी। विरोधियों से सतर्क रहें। वैवाहिक और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आज कोई उपहार मिलने की संभावना है।
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: सुनहरा
- उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें
कन्या राशि
आज ग्रहों की स्थिति मिश्रित है। व्यापार में अल्पकालीन सफलता मिल सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम से सम्मान बढ़ेगा। माता का आशीर्वाद मिलेगा। छात्रों के लिए शिक्षा में मेहनत फायदेमंद होगी।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें
तुला राशि
आज का दिन कमाई के लिए शुभ रहेगा। नए संपर्क लाभकारी साबित होंगे। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। पुराने लेन-देन का समाधान होगा और अचानक धन लाभ भी संभव है। प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: गुलाबी
- उपाय: मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल चढ़ाएं
वृश्चिक राशि
आज आर्थिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। शाम तक शुभ समाचार आने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की हरकतों से डरने की जरूरत नहीं है।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: मैरून
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें
धनु राशि
आज का दिन लाभदायक है। आर्थिक लाभ और कार्य में सफलता मिलेगी। ससुराल से धन प्राप्ति का योग है। व्यापारियों को लाभ मिलेगा, लेकिन आंख मूंदकर भरोसा न करें। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें
मकर राशि
आज का दिन लाभदायक है। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। कारोबारी जातकों के लिए लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से अपेक्षित लाभ संभव है। शाम को प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। दूसरों के मामलों से दूरी बनाकर रखें।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: नीला
- उपाय: शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं
कुंभ राशि
आज कार्यक्षेत्र में सजग होकर काम करना होगा। परिश्रम के बाद सफलता मिलने के योग हैं। छोटी दूरी की यात्रा संभव है। स्वास्थ्य के मामले में दिन नरम रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी की नाराजगी आ सकती है। लोहे से संबंधित काम करने वालों की कमाई अच्छी रहेगी। अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: आसमानी
- उपाय: जरूरतमंद को काले तिल दान करें
मीन राशि
आज दिन मिलाजुला रहेगा। किसी गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। खर्च पर नियंत्रण रखें। सगे संबंधी की मदद करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी। अनचाहे खर्च भी होंगे।
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।


