25 जनवरी रविवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
25 जनवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा, वहीं कुछ लोगों को सतर्क रहकर फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल-
मेष राशि
आज परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। केमिस्ट्री के छात्रों के लिए दिन लाभकारी रहेगा, वहीं आईटी से जुड़े विद्यार्थियों को नौकरी का ऑफर मिल सकता है। कुछ लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। व्यापारियों को अच्छे अवसर मिलेंगे।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।
वृषभ राशि
आज आप व्यापार में नई योजना के साथ आगे बढ़ेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे कारोबार सुचारु रूप से चलेगा। रेस्टोरेंट बिजनेस से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: क्रीम
- उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें।
मिथुन राशि
आज मित्रों से उपयोगी सलाह मिलेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। जरूरतमंद की मदद करने से मानसिक संतोष मिलेगा। फैशन डिजाइनिंग के छात्रों को नया डिजाइन तैयार करने का मौका मिल सकता है। व्यापार में लाभ की संभावना है।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: तुलसी को जल दें और 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
आज आर्थिक रूप से परिजनों का सहयोग मिलेगा। करियर में सीनियर का साथ मिलेगा, लेकिन नकारात्मक सोच से दूर रहें। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। लेन-देन में सावधानी जरूरी है। काम का दबाव सेहत पर असर डाल सकता है।
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
सिंह राशि
आज आपका सकारात्मक व्यवहार घर का माहौल खुशनुमा बनाएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। सही योजना से करियर में बदलाव संभव है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: सुनहरा
- उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
कन्या राशि
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। व्यापार में मुनाफे के संकेत हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कॉमर्स के छात्रों की पढ़ाई से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हल्का हरा
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशि
आज माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन का योग बनेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार में बड़ी डील से धन लाभ होगा। ऑफिस में बॉस की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिससे प्रमोशन के योग बन सकते हैं।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: गुलाबी
- उपाय: मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन उत्तम रहेगा। कारोबारियों को धन लाभ हो सकता है। ऑफिस का काम सुचारु रहेगा। जीवनसाथी को पसंद का तोहफा देंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। जरूरी सामान संभालकर रखें।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: मैरून
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि
आज बच्चों से अच्छी खबर मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों की आय बढ़ने के संकेत हैं। व्यापार से जुड़ी यात्रा लाभकारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पढ़ाई में मन लगेगा और सिलेबस पूरा हो सकता है।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
मकर राशि
आज जरूरी काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ आउटिंग से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और रुका धन मिलेगा। खेलों में रुचि रखने वालों को राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिल सकता है। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: नीला
- उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि
जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे। उनकी सलाह से आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। शिक्षकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ऊर्जा भरपूर रहेगी, लेकिन जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।
- शुभ अंक: 4
- शुभ रंग: बैंगनी
- उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल का दान करें।
मीन राशि
आज मांगलिक आयोजन की तैयारी हो सकती है। आर्ट्स के छात्रों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: हल्का पीला
- उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।


