ब्रेकिंग: जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा, 10 जवान शहीद, 3 घायल
Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया। भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर खन्नी टॉप के पास सेना का बुलेटप्रूफ वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गया।

अधिकारियों के अनुसार, वाहन में कुल 17 जवान सवार थे, जो एक ऊंचाई वाले पोस्ट की ओर जा रहे थे। संकरी और पहाड़ी सड़क पर अचानक वाहन पर नियंत्रण खो जाने से यह हादसा हुआ।
रेस्क्यू टीमों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। खाई से 10 जवानों के शव बरामद किए गए, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से उधमपुर स्थित मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे से इलाके में मातम छा गया है और सेना उच्चस्तरीय जांच शुरू कर चुकी है।


