राजस्थान में कोहरे के कारण एम्बुलेंस टकराई, मरीज की मौत, चार वाहनों की भिड़ंत में 10 से ज्यादा घायल
राजस्थान में कोहरे के कारण एम्बुलेंस टकराई, मरीज की मौत, चार वाहनों की भिड़ंत में 10 से ज्यादा घायल
राजस्थान में आज भी घने कोहरे का असर है। सीकर जिले में बुधवार सुबह धुंध के कारण चार बस-ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसके बाद और गाड़ियां बस से टकरा गईं। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। चूरू में भी एम्बुलेंस के एक्सीडेंट में एक मरीज की मौत हो गई।वहीं, राजस्थान में आज से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) के सक्रिय होने से 22 जनवरी को 6 और 23 जनवरी को 10 जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर होने की संभावना जताई है, जबकि पहले दिन जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में भी सिस्टम का असर देखने को मिल सकता है।