बीकानेर: रेलवे फाटक के पास मूंगफली से भरे ट्रक में भीषण आग लगी, प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टला

post 821

बीकानेर: रेलवे फाटक के पास मूंगफली से भरे ट्रक में भीषण आग लगी, प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टला

Bikaner News: बीकानेर, नापासर रेलवे फाटक के पास मूंगफली से भरे एक ट्रक में ऊपर से गुजरते बिजली के तारों के संपर्क में आने से अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही पलों में ट्रक धू-धू कर जलने लगा और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही सुषमा शेखावत पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। आमजन की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने तुरंत ट्रक को नापासर-बीकानेर सड़क पर सुनसान स्थान की ओर ले जाकर आग फैलने से बड़ा नुकसान टाल दिया।

पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, और राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि ट्रक को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन और दमकल विभाग ने मिलकर आग पर काबू पाने के प्रयास किए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।