लिव-इन में रह रहा था युवक, फिर खंडहरनुमा होटल में मिली लाश

3

लिव-इन में रह रहा था युवक, फिर खंडहरनुमा होटल में मिली लाश

पाली। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली-सोजत हाईवे पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 72 फीट बालाजी मंदिर के निकट स्थित एक खंडहरनुमा होटल में मोहम्मद सद्दाम (25) पुत्र मोहम्मद फारूख का शव फंदे से लटका मिला था। बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इस दौरान मोर्चरी के बाहर समाज के लोग और परिजन बड़ी संख्या में एकत्र हुए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के भाई जमील अहमद ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका मोसेरा भाई मोहम्मद सद्दाम (25) पुत्र मोहम्मद फारूख, निवासी फलसूंड (पोकरण), कुछ समय से नया गांव पठान कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहा था। सद्दाम एक भूखंड की देखरेख के सिलसिले में शहर की एक कॉलोनी में आता-जाता था, जहां उसकी एक युवती से जान-पहचान हुई। बाद में दोनों के बीच संबंध बने और 14 नवंबर 2024 को जोधपुर में लिव-इन रिलेशनशिप का इकरारनामा भी निष्पादित किया गया।