19 जनवरी सोमवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
19 जनवरी सोमवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
19 जनवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं कल का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। परिवार में किसी सदस्य से आपकी कहासुनी होने की संभावना है। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे और घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। परिवार के सभी एकजुट नजर आएंगे।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए शौक और मौज की चीजों की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको अपने वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपका कोई मित्र आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की पूरी संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कहीं लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम के लिए सम्मानित किया जाएगा।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
मिथुन राशि
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। बुद्धि और विवेक से आप अपने विरोधियों को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। आप अपने किसी परिजन से काम को लेकर सलाह मशवरा करेंगे। यदि आपने किसी से कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: गणपति को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि
आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए बाहर के खाने से परहेज करें और पेट का ख्याल रखें। आप बिजनेस में आधुनिक चीजों को शामिल करेंगे, जिससे व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार के लोग आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आज आपका मन काफी खुश रहेगा। किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें।
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
सिंह राशि
आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। आप उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। मित्रों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आय और व्यय में बजट बनाकर चलें, क्योंकि कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर चिंता रहेगी। कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलेगी।
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: सुनहरा
- उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि
आज आपकी निर्णय क्षमता बेहतर रहेगी। दोस्तों से अच्छा मेलजोल रहेगा। आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी काम को लेकर बेवजह क्रोध न करें। यदि किसी काम को लेकर भाई-बहनों को सलाह देंगे, तो वह अमल करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई उधार धन वापस मिल सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला राशि
आज आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। कुछ नए विचार आएंगे, जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें। कोई विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। किसी समस्या को छोटा न समझें। मनोकामना पूरी हो सकती है। संतान की पढ़ाई-लिखाई में समस्याओं का समाधान करें।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: गुलाबी
- उपाय: माता दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
आज खर्चों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई समस्या आ सकती है। धन-धान्य में वृद्धि से खुशी मिलेगी। बिजनेस में कुछ काम अटक सकते हैं। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेज सकते हैं। पुराना लेनदेन समस्या बन सकता है। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
धनु राशि
आज जिम्मेदारी से काम करने का दिन है। तनाव दूर होगा। अधूरे काम पूरे होंगे। वातावरण खुशनुमा रहेगा। मित्र निवेश संबंधी प्लान लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी को घूमाने-फिराने ले जा सकते हैं। अनबन को बातचीत से हल करें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में सुधार आएगा।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि
आज आपकी आय बेहतर रहेगी, डूबा हुआ धन मिल सकता है। पार्टनरशिप में काम का अवसर मिलेगा। नौकरी में बदलाव की योजना हो तो अप्लाई कर सकते हैं। किसी से सोच-समझकर बात करें। प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। संतान को जिम्मेदारी देने पर वह सफल होगी। धर्म-कर्म की भावना बनी रहेगी।
- शुभ अंक: 4
- शुभ रंग: नीला
- उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
कुंभ राशि
आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में कठिनाइयां आएंगी, पर काम पूरे होंगे। पिताजी की कोई बात बुरी लगेगी। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेज सकते हैं। अविवाहित जातकों की नई मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में पॉलिटिक्स से दूर रहें।
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: नीला
- उपाय: गरीबों को काले तिल दान करें।
मीन राशि
आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। खान-पान का आनंद लेंगे। सिंगल लोग अपने साथी से मिल सकते हैं। रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोग मेहनत जारी रखें। अच्छे काम के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। जल्दबाजी में निर्णय न लें।
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।