RPSC Interview Calendar 2026: RAS-2024 और सहायक आचार्य भर्ती के इंटरव्यू की तारीखें घोषित, नोट कर लें पूरा शेड्यूल

post 819

RPSC Interview Calendar 2026: RAS-2024 और सहायक आचार्य भर्ती के इंटरव्यू की तारीखें घोषित, नोट कर लें पूरा शेड्यूल

RPSC Interview Calendar 2026: राज्य की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत राजस्थान स्टेट एंड सबऑर्डिनेट सर्विसेज कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन–2024 के तृतीय चरण के साक्षात्कार 5 से 15 जनवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। इस भर्ती के इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर उसकी दो प्रतियां, सभी प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी और इंटरव्यू के समय मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।

सहायक आचार्य समेत विभिन्न पदों के साक्षात्कार:-

सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती–2023 के तहत भूगोल विषय के पदों के लिए अंतिम चरण के इंटरव्यू 5 से 13 जनवरी 2026 तक होंगे। वहीं, सहायक आचार्य वनस्पति विज्ञान और एबीएसटी विषय के प्रथम चरण के साक्षात्कार 14 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती–2021 के अंतर्गत जनरल सर्जरी और ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी विषयों के साक्षात्कार 5 से 13 जनवरी 2026 तक होंगे। वहीं सहायक कृषि अधिकारी भर्ती–2021 के पदों के लिए 14 और 15 जनवरी 2026 को इंटरव्यू निर्धारित किए गए हैं।

वेबसाइट से डाउनलोड करें आवेदन फॉर्म:-

आरपीएससी ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर लें और इंटरव्यू के समय आवेदन पत्र के साथ सभी दस्तावेजों की दो फोटोकॉपी अवश्य लाएं।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश:-

साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को नया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, फोटोयुक्त पहचान पत्र और सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आयोग की ओर से इंटरव्यू लेटर तय समय पर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।