बस पलटने से 26 सवारियां घायल, 12 की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर

प्रॉपर्टी विवाद में चचेरे भाई ने पति-पत्नी पर चढ़ाई SUV और 15-20 फीट तक घसीट_20260116_140618_0000

बस पलटने से 26 सवारियां घायल, 12 की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर

Accident: बूज-मानोता, दौसा–जमवारामगढ़ रोड पर नेवर से जयपुर जा रही करीब 50 यात्रियों से भरी एक बस खवारानीजी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार लगभग 26 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जमवारामगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में 12 यात्रियों को जयपुर रेफर किया गया। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर जमवारामगढ़ थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।