सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड टूटे, चांदी 2.71 लाख और सोना 1.45 लाख पार, निवेशकों में हलचल तेज
सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड टूटे, चांदी 2.71 लाख और सोना 1.45 लाख पार, निवेशकों में हलचल तेज
सर्राफा बाजार में बुधवार को कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली। चांदी ने इतिहास रचते हुए 2.71 लाख रुपए प्रति किलो का स्तर छू लिया, जबकि सोना 1.45 लाख रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड भाव पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर जारी उथल-पुथल के बीच निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव बढ़ने से दोनों धातुओं में तेज़ी देखने को मिली है।
इस बेतहाशा तेजी का असर शेयर बाजार पर भी पड़ा, जहां भारी गिरावट के चलते निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा।
पल-पल बदलते भाव, बाजार में सन्नाटा:-
बुधवार को बाजार में भारी अस्थिरता रही। दिन के दौरान चांदी एक समय 2 लाख 91 हजार 100 रुपए तक पहुंच गई थी, हालांकि शाम तक इसमें गिरावट आई और भाव 2.71 लाख रुपए पर आकर स्थिर हुए। भीलवाड़ा के सर्राफा व्यापारियों के मुताबिक, लगातार बदलते भाव और तेज़ उछाल के चलते लिवाली लगभग ठप हो गई है और बाजारों में सुस्ती छाई हुई है।
कीमतों में उछाल के 3 बड़े कारण:-
- भू-राजनीतिक तनाव: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
- डॉलर में कमजोरी: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर अनिश्चितता के चलते डॉलर कमजोर हुआ है, जिससे सोना-चांदी आकर्षक निवेश बने हैं।
- ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद: फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की अटकलों ने बुलियन मार्केट में तेजी को और बल दिया है।
सोना-चांदी के भाव (एक नजर में)
दिनांक चांदी (₹/किलो) सोना (₹/10 ग्राम)
- 31 दिसंबर 2.35 लाख 1.38 लाख
- 07 जनवरी 2.50 लाख 1.41 लाख
- 09 जनवरी 2.40 लाख 1.41 लाख
- 13 जनवरी 2.58 लाख 1.44 लाख
- 14 जनवरी 2.71 लाख 1.45 लाख
नोट: चांदी के भाव प्रति किलो और सोने के भाव प्रति दस ग्राम हैं।