गुरुद्वारा अमर शहीद बाबा जीवण सिंह में विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल का सम्मान

100423656

सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा, सिख समाज ने सरोपा भेंट कर किया अभिनंदन

खाजूवाला। Rkhabar

पावली रोड स्थित गुरुद्वारा अमर शहीद बाबा जीवण सिंह में सिख समाज की ओर से खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल का आत्मीय स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया। गुरुद्वारा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने विधायक को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं और समाज के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक डॉ. मेघवाल ने गुरुद्वारा परिसर में 10 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कराने की घोषणा की। घोषणा का सिख समाज के प्रबुद्धजनों एवं श्रद्धालुओं ने स्वागत करते हुए विधायक का आभार जताया।

सरोपा भेंट कर किया स्वागत

गुरुद्वारा प्रधान हरपाल सिंह के नेतृत्व में सिख समाज के गणमान्य लोगों ने विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल का स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने क्षेत्र के विकास और धार्मिक स्थलों से जुड़ी आवश्यकताओं को लेकर भी चर्चा की।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सभी समाजों की आवश्यकताओं और सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुद्वारा परिसर में सामुदायिक भवन बनने से श्रद्धालुओं और समाज के लोगों को विभिन्न आयोजनों के दौरान सुविधा मिलेगी।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में खाजूवाला एसडीएम पंकज गढ़वाल, नगरपालिका ईओ सोहनलाल नायक, गुरुद्वारा अमर शहीद बाबा जीवण सिंह के प्रधान हरपाल सिंह, गुरुद्वारा सिंह सभा खाजूवाला के प्रधान बलदेव बराड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत बिश्नोई, सवाई सिंह तंवर, राकेश सहोत्रा, देवीलाल मेघवाल व कुंदन सिंह राठौड़ सहित सिख समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने सामुदायिक भवन की घोषणा को क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए विधायक का धन्यवाद किया।

You may have missed