छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन, टायर जलाकर जताया विरोध

1004210750

खाजूवाला, राजकीय महाविद्यालय खाजूवाला में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा बाद में उपखंड अधिकारी (SDM) को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा कि छात्रसंघ छात्र राजनीति की पहली सीढ़ी और लोकतंत्र की पाठशाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाकर युवाओं को उनके लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों से वंचित कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं होती, तब तक NSUI का आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंड प्रशासन को सौंपते हुए प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की।

इस दौरान विजयपाल सारण, सबीर खान, आयुष्मान पंवार, अरबाज खान, मनोज खिलेरी, रवि जाखड़, रामजस कसवां, किशन सारण, सोनू जोशी, फारुक आलम, विशेष कुकणा, सुभाष सारण, वीरेंद्र बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

You may have missed