आदर्श विद्या मंदिर खाजूवाला में गणवेश प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया अनुशासन और सुसज्जित व्यक्तित्व

100419785

खाजूवाला, आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, खाजूवाला में बुधवार को विद्यालय परिसर में गणवेश प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वच्छता, एकरूपता एवं विद्यालय के प्रति गौरव की भावना विकसित करना रहा।

प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार गेदर के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय समिति के सदस्य कन्हैयालाल व्यास, रामधन बिश्नोई एवं विमला बिश्नोई उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के निरीक्षण दल में समिति सदस्यों के साथ वरिष्ठ अध्यापक पप्पू परिहार, अध्यापिका सुमित्रा सार्दुल, आचार्य रामचन्द्र एवं आचार्या पाला ने सहभागी सदस्य के रूप में विद्यार्थियों के गणवेश का निरीक्षण किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अलग-अलग समूहों में विभाजित कर उनके पूर्ण विद्यालय गणवेश, स्वच्छता, अनुशासन एवं प्रस्तुति का मूल्यांकन किया गया।

प्रतियोगिता के परिणामों में अरुण से द्वितीय कक्षा वर्ग में अरुण कक्षा से ललिता, उदय कक्षा से धृति तथा प्रथम कक्षा से प्रिया रंजन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया। वहीं तृतीय से पंचमी कक्षा वर्ग में वंदना, बर्लिन एवं हर्ष विजेता रहे।

कक्षा 6 से 8 वर्ग में भवानी शंकर, कार्तिक एवं अर्नव बिश्नोई ने श्रेष्ठ गणवेश के लिए स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा 9 से 12 वर्ग में विकास, कीर्तन एवं राहुल सिंह को उत्कृष्ट गणवेश एवं अनुशासित प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रशासन ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वच्छता, आत्मविश्वास तथा विद्यालय के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करती हैं। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

You may have missed