संगठन में दायित्व मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान, मिठाई खिलाकर जताई खुशी

WhatsApp Image 2026-08-04 at 7.27.04 PM (1)

खाजूवाला, भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य जगविन्द्र सिंह सिद्धू के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा विभिन्न कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने पर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर खुशी साझा की तथा पार्टी संगठन एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
सीमांत क्षेत्र से हमारे बीच के सक्रिय कार्यकर्ता जितेन्द्र सिंह राजवी को भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया जाना पूरे क्षेत्र के लिए खुशी और गौरव का विषय है।संगठन द्वारा सीमांत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी देना कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला कदम है।


साथ ही भाजपा बीकानेर जिला टीम द्वारा शीशपाल राजपुरोहित को नगरपालिका संयोजक तथा मंगल सिंह को पंचायत समिति सोशल मीडिया संयोजक, हरिकृष्ण अग्रवाल को विधानसभा संयोजक,
पीयूष सोमानी को विधानसभा सह संयोजक सोशल मीडिया का दायित्व दिए जाने पर भी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ जे. एस. संधू व ओम प्रकाश पारीक, शिव मारू ने मंगल सिंह और शीशपाल राजपुरोहित को साफा पहनाकर स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस दौरान भाजपा एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के जयकारे लगाए गए तथा कार्यकर्ताओं ने संगठन का आभार व्यक्त किया।
जगविन्द्र सिंह सिद्धू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से निर्वहन करते हुए पार्टी को सीमांत क्षेत्र में और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर जगविन्द्र सिंह सिद्धू, डॉ. जे.एस. संधू, शिव मारू, ओमप्रकाश पारीक, सुमेर सिंह सोढ़ा, अरविंद बिश्नोई, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह चहल, महावीर जी कोठारी, विजय कोठारी, दिनेश मुंदड़ा, गणेश राजपुरोहित, संदीप निम्मीवाल, पवन गिल, निशान धालीवाल, हरदीप सिंह एवं राजेश जाट सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed