विधायक ने सुनी जनसमस्याएं, 2.5 करोड़ से होगा नगरपालिका में विकास कार्य

100414461

विधायक डॉ.मेघवाल ने कहा हमारे क्षेत्र को बनाया जाएगा नशा मुक्त क्षेत्र, ढ़ाई करोड़ रुपए की राशि से करवाए जाएंगे नगरपालिका में विकास कार्य


खाजूवाला, खाजूवाला नगरपालिका सभागार में सोमवार को विशाल जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्षता स्थानीय विधायक डॉ.विश्वनाथ मेघवाल ने की। वहीं खाजूवाला नगरपालिका क्षेत्र व आस-पास के क्षेत्रों की जनसमस्याओं को सुना गया। इस जनसुनवाई में उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, ईओ नगरपालिका, थानाधिकारी सहित सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


अधिशासी अभियन्ता सोहनलाल नायक ने बताया कि खाजूवाला नगरपालिका सभागार मे सोमवार को विशाल जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें खाजूवाला नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड वाईज लोगों को बुलाया गया तथा विधायक डॉ.विश्वनाथ मेघवाल के समक्ष समस्याएं रखी। जिसमें बिजली, पानी, सडक़, साफ-सफाई, राशन तथा अन्य प्रकार की समस्याओं को सुना गया। इस शिविर में कुल 152 प्रकरण सामने आए। जिनमें से अधिकतर प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। इसी के साथ ही खाजूवाला नगरपालिका क्षेत्र में पार्क, सडक़ों का नवीनीकरण, मरम्मत, पुली निर्माण आदि के लिए कुल ढ़ाई करोड़ रुपए का बजट देने की घोषणा की।


विधायक डॉ.विश्वनाथ मेघवाल ने जनसुनवाई के दौरान खाजूवाला नगरपालिका क्षेत्र में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से डाली जा रही पाइप लाईन के दौरान जिन-जिन वार्डों में पाइप लाइन डाली जा चुकी है वहां शीघ्र ही क्षतिग्रस्त सडक़ों के पेचवर्क करने के निर्देश दिए गए। वहीं थानाधिकारी को सख्त निर्देश दिए है। क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी व ठोस कार्यवाही करें। सिंचाई विभाग को किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान करने व नहरों में पूरा पानी चलाकर अन्तिम छोर पर पानी पहुंचाने के निर्देश दिए।


विधायक डॉ.विश्वनाथ मेघवाल ने बताया कि सोमवार को नगरपालिका में जनसुनवाई में पिछली जनसुनवाई का फिडबैक अधिकारियों से लिया। वहीं सोमवार को जनसुनवाई में 152 प्रकरण आए है। जिसमें वार्डों की समस्याओं को सुना गया है तथा समस्याओं के समाधान का निर्देश दिए है। वहीं बरसाती सीजन को देखते हुए नगरपालिका को आदेशित किया गया है। नालियों की साफ-सफाई दुरस्त की जाए, वहीं पानी एकत्रित ना हो ऐसी व्यवस्था रहे, कोई वार्ड में पानी ज्यादा एकत्रित होता है तो उसको सही करने की व्यवस्था की जाए। वहीं नगरपालिका क्षेत्र में ढ़ाई करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत करवाया जाएगा। जिससे विकास के कार्य किए जाएंगे। वहीं बिजली, पानी, सडक़ सम्बन्धित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए कहा गया है।

You may have missed