27 जुलाई आज खाजूवाला में होगी विशाल जनसुनवाई, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल सुनेंगे आमजन की समस्याएं

100413689

खाजूवाला, क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार, 27 जुलाई 2026 को खाजूवाला नगरपालिका परिसर में एक विशाल जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल करेंगे। जनसुनवाई सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी।


भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिहाग ने बताया कि नागरिको के बिजली, पानी, सड़क, सफाई, राशन सहित विभिन्न सरकारी विभागों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं और शिकायतें लिखित रूप में विधायक के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। इन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण स्थल पर ही किया जा सके।


राकेश सहोत्रा ने बताया कि क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज करवाएं और इस अवसर का लाभ उठाएं। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त मौजूदगी से आमजन की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।

जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा स्थानीय स्तर पर लंबित समस्याओं का प्रभावी एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।

You may have missed