व्यापारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला, परिवार को जान से मारने की धमकी

IMG-20260709-WA0011

श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर | Rkhabar

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक व्यापारी से कथित रूप से रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। व्यापारी का आरोप है कि फोन पर रकम नहीं देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले के बाद व्यापारी ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दुलचासर गांव निवासी व्यापारी को 5 और 7 जुलाई को लगातार फोन कॉल आए। कॉल करने वाले ने स्वयं को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताते हुए 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। आरोप है कि रकम नहीं देने पर व्यापारी, उसके परिवार तथा कार्यालय पर हमला करने की धमकी भी दी गई।

घटना के बाद व्यापारी पक्ष ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और बाद में पुलिस अधीक्षक (एसपी) बीकानेर से मिलकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर धमकी देने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

You may have missed