बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हार्डकोर अपराधी तोलाराम सियाग अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार

post 146 (1)

बीकानेर। जिले की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक हार्डकोर अपराधी को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरे मामले में एक आरोपी को 475 ग्राम अफीम के साथ दबोचा गया है। दोनों कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार, डीएसटी, व्यास कॉलोनी थाना और नयाशहर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हार्डकोर बदमाश तोलाराम सियाग को एक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ डकैती, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एक अन्य कार्रवाई में नयाशहर थाना पुलिस ने बजरंग सीगड़ को 475 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी पांच गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़, डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह, व्यास कॉलोनी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया तथा एएसआई दीपक यादव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

You may have missed