बीकानेर: फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने का आरोप, दो नामजद के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर जिले के हदां थाना क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गांव ऊदट निवासी एवं वर्तमान में बंगला नगर, बीकानेर निवासी उम्मेदाराम पुत्र मघाराम सुनार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 जनवरी से 1 अप्रैल के बीच आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन हड़पने का प्रयास किया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने विशाल सिंह पुत्र रूप सिंह और योगेंद्र सिंह पुत्र रूप सिंह, निवासी हदां, जिला बीकानेर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 318(4), 336(3), 338, 340(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
थानाधिकारी ईमीचंद के निर्देशन में मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दस्तावेजों की सत्यता की जांच करने के साथ पूरे प्रकरण के सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है।