बीकानेर: खेत में ट्यूबवेल चालू करते समय करंट लगने से युवक की मौत

बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र के हिम्मतसर गांव में खेत में ट्यूबवेल चालू करते समय करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, हिम्मतसर निवासी ओमप्रकाश पुत्र नानूराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उनका 25 वर्षीय पुत्र रामप्रताप 4 जुलाई की सुबह खेत में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चालू कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जंहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।