Accident: खुशियां मातम में बदली, परिवार को लेने जा रहे व्यापारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

post 81

Accident: खुशियां मातम में बदली, परिवार को लेने जा रहे व्यापारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Accident: जालोर, दिल्ली से सांचौर जा रही एक निजी बस सांडेराव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कम विजिबिलिटी के कारण सुबह बस एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में रानीवाड़ा क्षेत्र के पहाड़पुरा गांव निवासी वैरसीराम (28) पुत्र गोपाराम देवासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार यात्री घायल हुए।

सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एम्बुलेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को बस से बाहर निकालकर सांडेराव सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और आसपास लोग भीड़ जमा हो गए।

अपने गांव लौट रहा था:-

मूल रूप से पहाड़पुरा निवासी वैरसीराम दिल्ली के करोलबाग में मोबाइल व्यवसाय करते थे। सर्दी की छुट्टियों में अपने परिवार के पास आए थे। पत्नी और बच्चों को लेने अपने गांव लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

खुशियों पर मातम:-

अपने सुहाग के गांव लौटने का इंतजार कर रही पत्नी के लिए वैरसीराम की मौत की खबर बुरे सपने से भी ज्यादा हृदयविदारक थी। कुछ घंटे पहले फोन पर बात करने वाले पति की अब वापसी संभव नहीं थी। बच्चों के लिए भी यह विश्वास करना मुश्किल था कि पिता अब कभी लौटकर नहीं आएंगे।

गांव में मातम:

दोपहर में मृतक का शव गांव पहुंचा। घर के आंगन में जैसे ही शव लाया गया, पत्नी और बच्चों की चीख-पुकार ने ग्रामीणों को भावुक कर दिया।

फिर मौत का सफर बनी निजी बस:-

5 जनवरी को सांचौर से करौली जा रही निजी बस का नेशनल हाईवे 325 पर गुड़ा बालोतान और अगवरी प्याऊ के बीच देर रात हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में जालोर जिले के पति-पत्नी समेत अन्य यात्रियों की मौत हुई थी।

बस संचालन की सुरक्षा पर सवाल:-

लंबे रूट पर चलने वाली निजी बसों में अक्सर चालक को पर्याप्त विश्राम नहीं दिया जाता। लंबे समय तक लगातार बस चलाने के कारण नींद की कमी भी हादसों का प्रमुख कारण बनती है।

You may have missed