बीकानेर: खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, किसान की दर्दनाक मौत

post 20 (1)

बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र के सारूंडा गांव में खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।

पुलिस के अनुसार सारूंडा गांव निवासी दलपत सिंह खेत में ट्रैक्टर से जुताई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह उसके नीचे दब गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पांचू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।