बीकानेर: स्कॉर्पियो सवारों ने युवक पर लाठी-सरियों से किया हमला, छह के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार लोगों द्वारा एक युवक पर लाठी-सरियों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार लूणकरणसर निवासी मामराज पुत्र मुखराम नाथ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भाई अर्जुन जैसलमेर बाईपास स्थित कानासर रेलवे फाटक के पास खड़ा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंचे कुछ लोगों ने उस पर लाठी-सरियों से हमला कर दिया। हमले में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर शेर खान, सराज खान, दिले खान, अमीन खान, साहिल खान सहित दो-तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच एसआई सम्पत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस हमले के कारणों और फरार अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच में जुटी हुई है।