बीकानेर: कार-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, ट्रक पलटा; बड़ा हादसा टला

post 883 (1)

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर बुधवार तड़के कार और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामसरा क्रॉसिंग के पास श्रीडूंगरगढ़ से रतनगढ़ की ओर जा रही एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और कार को भी भारी नुकसान पहुंचा।

हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुर्घटना के चलते कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।