बीकानेर: 14 वर्षीय किशोर पर पेट्रोल छिडक़कर आग लगाने का मामला, मुकदमा दर्ज

post 771 (1)

बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर ने गांव के ही युवक पर पेट्रोल छिडक़कर आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना 15 जून की रात की है। रिपोर्ट में बताया गया कि किशोर अपने साथियों के साथ धोरा बास स्थित एक चौक में खेल रहा था। इसी दौरान गांव का एक युवक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा और कथित रूप से किशोर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

अचानक आग लगने से किशोर झुलस गया। मौके पर मौजूद साथियों ने तत्परता दिखाते हुए उसके कपड़ों में लगी आग बुझाई और उसे घर पहुंचाया।

पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर गुरूवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।