राजस्थान पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने किया सद्धबुद्धि यज्ञ

WhatsApp Image 2026-06-18 at 6.44.16 PM (1)

खाजूवाला, पंचायत समिति खाजूवाला के मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा राजस्थान पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ (पंजी) जयपुर के आहवान पर ” स्वाभिमान बचाओ आन्दोलन” के तहत निर्धारित कार्यक्रम में सद्धबुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया।

जिसमें पंचायत समिति खाजूवाला के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने राज्य सरकार से अपनी विभिन्न लम्बित मांगों यथा कैडर रिव्यू स्पष्ट जॉब चार्ट, नोशनल लाभ, अन्तर जिला स्थानान्तरण आदि को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु आहुति दी। सद्धबुद्धि यज्ञ में पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ उपशाखा खाजूवाला के कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष नोपाराम, ब्लॉक महामंत्री कृष्ण किरोड़ीवाल, कोषाध्यक्ष गणेश कुमार, रामचन्द्र, बालुराम, गुरदेव सिंह, सतपाल इत्यादि कर्मचारी सम्मिलित हुए।