Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी भी टूटी; जानें आज की नई कीमतें

post 724 (1)

17 June 2026: सोने की कीमत में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। हाजिर बाजार में सभी प्रमुख कैटेगरी के गोल्ड रेट लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, सुबह 9:45 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 270 रुपये घटकर 1,51,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 22 कैरेट सोना 250 रुपये की गिरावट के साथ 1,38,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 210 रुपये टूटकर 1,13,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, चांदी की कीमत 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही।

MCX पर सोने-चांदी के रेट:-

घरेलू वायदा बाजार में भी सोने और चांदी के दाम दबाव में रहे। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 548 रुपये यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 1,52,543 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं, चांदी का वायदा भाव 1,005 रुपये यानी 0.40 फीसदी टूटकर 2,49,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम):-

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,53,060₹1,40,300₹1,17,500
मुंबई₹1,51,100₹1,38,500₹1,13,320
दिल्ली₹1,51,250₹1,38,650₹1,13,470
कोलकाता₹1,51,100₹1,38,500₹1,13,320
बेंगलुरु₹1,51,100₹1,38,500₹1,13,320
हैदराबाद₹1,51,100₹1,38,500₹1,13,320
केरल₹1,51,100₹1,38,500₹1,13,320
पुणे₹1,51,100₹1,38,500₹1,13,320
वडोदरा₹1,51,150₹1,38,550₹1,13,370
अहमदाबाद₹1,51,150₹1,38,550₹1,13,370
जयपुर₹1,51,250₹1,38,650₹1,13,470

फेडरल रिजर्व के फैसले पर टिकी बाजार की नजर:-

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों का निवेशकों को इंतजार है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फेड इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं कर सकता। ब्याज दरों में बढ़ोतरी से आमतौर पर सोने की मांग पर दबाव पड़ता है, जबकि दरों में नरमी या स्थिरता की स्थिति में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख करते हैं।

वैश्विक बाजार में भी नरमी:-

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोना 3.30 डॉलर यानी 0.08 फीसदी गिरावट के साथ 4,351.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं, स्पॉट गोल्ड 5.30 डॉलर यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 4,325.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी के वैश्विक बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.24 फीसदी या 0.17 डॉलर की बढ़त के साथ 70.71 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.14 फीसदी या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 69.92 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।