बीकानेर: रास्ता रोक युवक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

post 722 (1)

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर कॉलोनी निवासी गिरधारी पुत्र रुघाराम कुम्हार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि वह किसी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान अंबेडकर कॉलोनी स्थित मंदिर के पीछे आरोपी मनोज और सुमन ने उसका रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सुरेंद्र मीणा को सौंपी गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।