एक महीने में दूसरे नीट छात्र ने की खुदकुशी, परीक्षा से 6 दिन पहले बहन की चुन्नी से लगाया फंदा

10

एक महीने में दूसरे नीट छात्र ने की खुदकुशी, परीक्षा से 6 दिन पहले बहन की चुन्नी से लगाया फंदा

सीकर। सीकर में परिवार के साथ फ्लेट में रहकर नीट की तैयारी कर रहे एक युवा ने फिर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया है। 22 साल युवा का यह तीसरा अटैंप था। छात्र उमेश माली ने अपने फ्लैट में चुन्नी से फांसी का फंदा बनाया और पंखे से लटक गया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सीकर में पिछले एक महीने में नीट छात्र की यह दूसरी आत्महत्या है। इससे पहले 15 मई को पिपराली रोड पर दो बहनों के साथ किराए पर रहकर नीट की तैयारी कर रहे छात्र प्रदीप माहिच ने भी बहन की चुन्नी से फंदा लगा आत्महत्या कर ली थी।

उद्योग नगर थानाधिकारी राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि घटना इलाके में स्थित एक प्राइवेट रेजिडेंसी की है। यहां फ्लैट में रहने वाले 22 साल के नीट स्टूडेंट उमेश माली पुत्र लक्ष्मणराम निवासी कारी नवलगढ़ ने फांसी के फंदे पर लटक आत्महत्या कर ली। उमेश की बड़ी बहन और छोटा भाई जब दोपहर में फ्लेट पर लौटे तो उन्हें भाई के आत्महत्या करने का पता चला। पुलिस ने शव का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर सौंप दिया है।

सुबह मां को गांव छोड़कर आया, दोपहर में की आत्महत्या
उमेश के पिता मुंबई में टाइल्स की ठेकेदारी का काम करते हैं। यहां उनका रेजीडेंसी में फ्लैट है। जहां उमेश अपनी बड़ी बहन, छोटे भाई और मां के साथ रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इस बार उसका तीसरा अटेम्प्ट था जिसकी छह दिन बाद एग्जाम 21 जून को एग्जाम होनी थी, लेकिन उसके पहले ही उसने सुसाइड कर लिया। उमेश सोमवार सुबह ही अपनी मां को गांव छोड़कर वापस लौटा था।