दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मिर्ची से भरा ट्रक अंडरपास में गिरा, ड्राइवर की मौके पर ही मौत

12

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मिर्ची से भरा ट्रक अंडरपास में गिरा, ड्राइवर की मौके पर ही मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भगवतगढ़ के पास सोमवार सुबह त्रिलोकपुरा अंडरपास में मिर्ची से भरा ट्रक नीचे गिर गया। हादसे में वाहन में सवार महाराष्ट्र के जलगांव निवासी सोनू शेख (24) पुत्र आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अयान गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। भगवतगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया – सोमवार सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 270.5 पर त्रिलोकपुरा अंडरपास के पास मिर्ची से भरा केंटर नीचे गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से केंटर को अंडरपास से हटवाया गया। हादसे में केंटर में सवार सोनू शेख निवासी जलगांव (महाराष्ट्र) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अयान निवासी जलगांव (महाराष्ट्र) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल सवाई माधोपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।