बीकानेर: कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार को किया रेफर

बीकानेर: कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार को किया रेफर
बीकानेर। कार द्वारा बाइक को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के कालु फांटे के पास की है। जहां पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पीबीाएम रैफर किया गया है। घायल की पहचान लिच्छुङ्क्षसह के रूप में हुई है। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हुई है।