महिला वीडिओ ने किया सुसाइड, 2 ग्राम पंचायत का था चार्ज

11

महिला वीडिओ ने किया सुसाइड, 2 ग्राम पंचायत का था चार्ज

बाड़मेर में महिला ग्राम विकास अधिकारी ने अपने किराए के मकान में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय महिला कमरे में अकेली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वीडीओ के रूम पार्टनर और रिश्तेदार की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। घटना जिले के सेड़वा थाना इलाके में सेड़वा मार्केट के पास शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे हुई, जिसका पता पुलिस को शाम साढ़े 7 बजे लगा। ग्राम विकास अधिकारी के पास 2 ग्राम पंचायतों का चार्ज था। मूल पोस्टिंग जिले के कुंदरपुरा में थी। फिलहाल पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी है। डीएसपी जेठाराम ने बताया- सीकर के नीमका थाना निवासी उजला वर्मा सेड़वा पंचायत समिति की कुंदनपुरा ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी(VDO) के पद पर कार्यरत थी। सेड़वा उपखंड मुख्याल पर किराए पर मकान लेकर अपने रूम पार्टनर के साथ रहती थी। रूम पार्टनर पोस्टऑफिस में कार्यरत है। शुक्रवार को दोपहर करीब 4 बजे वह अपने घर में अकेली थी। इस दौरान उसने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। रूम पार्टनर कमरे पर पहुंची तो रूम अंदर से बंद था। उसे आवाज दी, लेकिन रूम नहीं खोलने पर पुलिस को सूचना दी गई।