किडनैप कर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 12 आरोपी पकड़े, हॉस्पिटल में धरने पर बैठे ग्रामीण-परिजन

किडनैप कर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 12 आरोपी पकड़े, हॉस्पिटल में धरने पर बैठे ग्रामीण-परिजन
जैसलमेर के खुहड़ी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में किडनैप कर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य सहित 12 आरोपियों को डिटेन किया है। आरोपियों ने बोलेरो कैंपर से रास्ता रोककर किडनैप किया था। पीट-पीटकर हत्या के बाद शव को सड़क पर फेंक दिया। कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठे थे। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुी है। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमॉर्माटम कराया जाएगा। 9 जून 2026 को म्याजलार निवासी महावीर सिंह राजपूत अपने साथी भोपाल सिंह के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते हमीर सिंह और उसके साथियों ने बोलेरो कैंपर गाड़ियों से उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने महावीर सिंह का अपहरण कर लिया और अपने साथ ले गए। बाद में उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। मारपीट के बाद आरोपी महावीर सिंह को सोडा गांव की सड़क पर गंभीर हालत में फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।