बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

1

बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर
बीकानेर। आमने-सामनेे से बाइक के भिड़ जाने और तीन युवकों के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर कालु रोड़ पर स्थित श्रीराम धर्मकांटे के पास रात को करीब आठ बजे के आसपास आमने-सामने से आ रही दो बाइक में भिड़त हो गयी। हादसे में दोनो बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और सामाजिक संगठनों के सेवादार भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद विनोद और गिरधारी को गंभीर हालात में पीबीएम रेफर कर दिया गया। वहीं एक अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।