सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 2 की मौत

13

सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 2 की मौत

जालोर कोतवाली थाना क्षेत्र के शहर से बागरा जाने वाले मार्ग पर आशापूर्णा लॉ कॉलेज के पास एक बाइक ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। जिसका आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

कोतवाली थानाधिकारी देवेन्द्र कछवाह ने बताया कि जालोर के बागरा जाने वाले सड़क पर रात करीब 9 बजे बागरा से जालोर की आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जिसमें आहोर थाना क्षेत्र के सनवाड़ा गांव निवासी मनीष(21) पुत्र रूपाराम मेघवाल और उमेदपुर निवासी ललित(25) पुत्र कुयाराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।