बीकानेर: 18 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

post 636 (1)

बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़, थाना क्षेत्र के जाखासर गांव में गुरुवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

एएसआई महेश कुमार ढाका के अनुसार जाखासर निवासी सुलोचना पुत्री रामेश्वर लाल (18) ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर परिजनों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।