बीकानेर: डिग्गी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर: सेरूणा थाना क्षेत्र की रोही में खेत में बनी डिग्गी में डूबने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार देराजसर निवासी रामनारायण पुत्र भंवरलाल जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका 18 वर्षीय भांजा मुकेश पुत्र मामराज जाट 9 जून को दोपहर करीब 2 बजे खेत में बनी डिग्गी के पास बूस्टर पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरी डिग्गी में गिर गया।
हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में डूब चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया।
पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।