बीकानेर: नहर में नहाने उतरे तीन युवक, दो युवक डूबे, एक को बचाया

post 613 (1)

बीकानेर। जिले के महाजन क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जंहा नहर में नहाने उतरे तीन युवकों में से दो युवक पानी में डूब गए, जबकि एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार महाजन गांव के तीन युवक गांव से कुछ दूरी पर स्थित नहर में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों संतुलन खो बैठे और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को बचा लिया, लेकिन दो अन्य युवक नहर के तेज बहाव में बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही महाजन पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल बाबूलाल पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुुरु कर दिया है।। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित है। 

You may have missed