राजस्थान में आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

14

राजस्थान में आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

बीकानेर। राजस्थान में मंगलवार को बारिश और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। आज 7 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। वहीं, 5 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है। वहीं, 11 जून से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इसके असर से राज्य में आंधी-बारिश का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को गर्मी, उमस तेज रही। प्री-मानसून के बीच भी पारा लगातार बढ़ रहा है। श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बीकानेर में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर 45.6 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा।

राजस्थान के अधिकतर शहरों में सोमवार को मौसम साफ रहा। दिनभर धूप रहने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जयपुर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, कोटा, जोधपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। तेज गर्मी के साथ इन शहरों में उमस भी रही। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान का श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 45.6 डिग्री दर्ज हुआ।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के ज्यादातर इलाकों में आगामी 2-3 दिन मौसम पूरी तरह साफ रहने और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है। 11 जून से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में आंधी-बारिश की संभावना है।

You may have missed