बीकानेर: डिग्गी में डूबने से महिला की दर्दनाक मौत; पुलिस जांच में जुटी

post 599 (1)

बीकानेर। जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के 5 एलकेडी लूनखा गांव में खेत में बनी पानी की डिग्गी में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार 5 एलकेडी लूनखा निवासी प्रेमचंद पुत्र बीरबल सुथार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी पत्नी गीता देवी (47) सोमवार सुबह करीब 8 बजे खेत में मूंगफली की फसल की सिंचाई कर रही थीं। खेत में बनी पानी की डिग्गी से पाइप के माध्यम से फसल को पानी दिया जा रहा था।

इसी दौरान पाइप संभालते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी से भरी डिग्गी में गिर गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर छतरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed