बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से पलटा वाहन, युवक की मौत

post 576 (1)

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वाहन के सामने अचानक पशु आ जाने से चालक संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार उदासर निवासी फुसाराम पुत्र मंगलाराम नायक ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भाई 5 जून की रात महेश जाखड़ की साइट से वाहन भरकर उदयरामसर होते हुए बीकानेर आ रहा था।

इसी दौरान उदयरामसर के पास सड़क पर अचानक एक पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसके भाई को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गंगाशहर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed