इस जगह सड़क हादसे में एक की मौत, ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर घायल

5

इस जगह सड़क हादसे में एक की मौत, ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर घायल

रावतभाटा के गोपालपुरा रोड पर देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर ड्राइवर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान चावड़खेड़ा गोपालपुरा निवासी 40 वर्षीय कंवरलाल पुत्र जुझार भील के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कंवरलाल एक खाली ट्रैक्टर में सवार था, जो रावतभाटा से गोपालपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार कंवरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन ड्राइवर को भी चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।