बीकानेर: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, काम करते हुआ हादसा

15

बीकानेर: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, काम करते हुआ हादसा

बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र में खेत में कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जामसर थाना क्षेत्र के बंबलू की रोही में 2 जून को यह हादसा हुआ। मृतक के पिता सुखदेव चमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र सेमीराम खेत में सिंचाई का कार्य कर रहा था।

इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर ली है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed