बीकानेर: युवक ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बीकानेर: युवक ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार यह घटना 3 जून को अखाड़ा चौक क्षेत्र में हुई। मृतक के पिता मोहम्मद हसन ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके 29 वर्षीय पुत्र इमरान ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।