35 हजार में बेचते थे एक लाख के नकली नोट, छापने के बाद सप्लाई की तैयारी थी

4

35 हजार में बेचते थे एक लाख के नकली नोट, छापने के बाद सप्लाई की तैयारी थी

दौसा में नकली नोट छापने और सप्लाई करने वाले गिरोह के पकड़े गए 4 आरोपियों से पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी 1 लाख के नकली नोट 35 हजार रुपए में बेच देते थे। फरीदाबाद (हरियाणा) में पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी नोट छाप चुके थे। लेकिन उनकी कटिंग नहीं की थी। वे सप्लाई करने की तैयारी में थे। दरअसल, पुलिस ने फरीदाबाद से 2 आरोपियों को पकड़ा था। एक आरोपी को दौसा से गिरफ्तार किया था। अलवर से एक नाबालिग को डिटेन किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 24 लाख 84 हजार रुपए के 500-500 के 4968 नकली नोट बरामद किए थे। फरीदाबाद से पकड़े आरोपियों ने राजस्थान में गैंग बना रखी थी।

You may have missed